October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र में “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरूआत आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य सरकार द्वारा पर्यटन गंतव्यों तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि गुरुवार को इस सेवा शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार सुबह 9 बजे राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान करेंगे।

राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी, अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

“पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.