ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 07 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय कारीगरों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बधाई! हम अपने देश में हथकरघा की समृद्ध विरासत और जीवंत परंपरा पर बहुत गर्व करते हैं। हम अपने कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना करते हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ होने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *