ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाहरकटिया में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ (असम), 01 जुलाई  डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया में रविवार की रात नाहरकटिया पुलिस की एक टीम ने नाहरकटिया रेलवे फाटक के पास छापा मारकर एक तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए तस्कर की पहचान नितुल दास उर्फ गुडलू के रूप में हुई है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुडलू नाहरकटिया रेलवे गेट के पास किराए के मकान से पूरे नाहरकटिया में नशे का बड़ा कारोबार चला रहा था। पुलिस ने उसके किराए के घर से एक साबुनदानी के साथ कई कंटेनरों में 77.24 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन जब्त करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने घटना के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार नितुल दास उर्फ गुडलू पूर्व में भी नशे के मामलों में कई बार जेल जा चुका है, लेकिन वह जेल से बाहर निकल जाता है। पुलिस द्वारा जब्त की गई हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *