ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्थ चटर्जी के खासमखास संतू से पूछताछ कर रही सीबीआई

शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मोहम्मद गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खास से सीबीआई पूछताछ कर रही है। वह बेहाला इलाके का रहने वाला है। उसका नाम है संतू गांगुली। वह तृणमूल कांग्रेस का नेता भी रहा है। गुरुवार को सीबीआई ने उस शख्स को पूछताछ के लिए निज़ाम पैलेस में बुलाया है।

सूत्रों के अनुसार, संतू इलाके में पार्थ का करीबी माना जाता है। जांच एजेंसी का दावा है कि बेहाला का रहने वाला संतू हुगली के निष्कासित तृणमूल नेता कुंतल घोष, भर्ती मामले में शामिल व्यवसायी अयन शील और यहां तक कि कालीघाट के काकू के संपर्क में था। इससे पहले भर्ती मामले की जांच में संतू का नाम सामने आया था। उसके घर की भी तलाशी ली गई लेकिन यह पहली बार है जब सीबीआई ने उसे समन किया है। इतना ही नहीं, गुरुवार को संतू से पूछताछ से 24 घंटे पहले सीबीआई ने अयन से भी पूछताछ करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

हुगली के व्यवसायी अयन ने सबसे पहले ईडी को भर्ती भ्रष्टाचार जांच में संतू के बारे में बताया था। आरोप है कि उसके जरिए 26 करोड़ से रुपये का लेनदेन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *