ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतिभा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उन महान नेताओं व शहीदों को भी याद किया जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलवाई।

इस दौरान सेवादल की टुकड़ी ने राष्ट्रगीत गा कर कांग्रेस अध्यक्ष को सलामी दी। सेवादल की इस टुकड़ी में सुरेंद्र वर्मा, जय प्रकाश ठाकुर, मनसा राम, सुमित कुमार, नरेश ठाकुर ने सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *