ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस: केन्द्रीय बलों में सीआईएसएफ व राज्य बल में छत्तीसगढ़ जेल को मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया।

केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया।इसी तरह राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल दस्ते को दिया गया। इसका नेतृत्व सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले ने किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया।इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *