ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा कार्यकर्ता को घर के बाहर मिला ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी लिखा कागज

कोटा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के मकान के बाहर एक धमकी भरा कागज चिपका मिला। कागज पर लिखा है कि अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ता का पूरा परिवार दहशत में है। कार्यकर्ता ने उद्योगनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उद्योग नगर इलाके में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मनोज सुमन का घर है। उनके घर के बाहर कोई धमकी भरा कागज चिपका कर चला गया। शुक्रवार सुबह कागज लगा मिला। एक कागज नीचे पड़ा हुआ था। दोनों कागजों में ‘सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ की धमकी लिखी थी। ‘सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है, या तेरा हिंदू धर्म। अब तेरी आवाज भी बंद हो जाएगी। अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा। मनोज..अब तेरा समय आ गया है और अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है। आखिरी में नीचे लिखा है, अल्लाह हाफिज। मनोज ने बताया कि वो मंडी में लहसुन का काम करते है। जनवरी महीने में अयोध्या में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कॉलोनी में भगवा झंडे लगाए थे। मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर भी विवाद हुआ था। जनवरी में तीन दिन 19, 21 व 24 को विवाद हुआ था। मुझे जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में दी थी।

घटना के बाद शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति मेरे मकान के बाहर धमकी भरा कागज लगाकर गया है। पूरा परिवार दहशत में है। इसकी शिकायत थाने में दी है। एसएचओ जितेंद सिंह ने बताया कि मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी कार्यकर्ताओं के साथ उद्योग नगर थाने पहुंचे। धमकी भरा कागज लगाने में वाले की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। राकेश जैन ने कहा कि पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दी जाए। अगर पीड़ित के साथ कुछ हादसा हुआ तो इसकी ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन व चुनाव आयोग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *