October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो लोगों ने खेत में महिला से किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

पलवल में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। उसे जान से मारने की धमकी देकर 2 लोगों ने उससे जबरदस्ती की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गरीबी के चलते ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने पति के साथ परिवार का लालन-पालन कर रही है। महिला का आरोप है कि वह ईंट भट्ठे पर स्थित झुग्गी से पास ही जंगल में शौच करने के लिए गई थी। उसी दौरान उसे जंगल में उटावड़ निवासी मुश्ताक व फारिस ने पकड़ लिया। दोनों जबरन उसे ज्वार के खेत में खींचकर ले गए।

उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद उसके पहने हुए कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया और पति के साथ पुलिस में इसकी शिकायत दी। महिला ने शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा अपनी जान को खतरा भी बताया है। उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीडिता के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.