October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बारह मवेशी समेत एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 16 अगस्त । गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर 12 मवेशियों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज तड़के पुलिस चौकी क्षेत्र के जोराबाट क्रॉसिंग इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान 12 मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन (एएस-21एसी-2814) को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सभी मवेशियों को अवैध तरीके से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।

इस मामले में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान मुकलिश अली (40) के रूप में की गई है। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू है। इसके बावजूद भी अवैध तरीके से मेघालय होते हुए बांग्लादेश तक पशु की तस्करी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.