ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने नवादा पहुंचकर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

बिहार का नवादा जिला साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है.बिहार के साथ ही अलग अलग राज्यों की पुलिस भी नवादा आकर कार्रवाई कर रही है.इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस नवादा पहुंची और वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर मामले में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी सुधीर प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ मोनू शामिल है.दिल्ली स्पेशल सेल कांड संख्या 273/23 के तहत गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध साइबर से संबंधित मामला दर्ज था.

इस मामले को लेकर दिल्ली की पुलिस ने बताया कि वहां की पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.वहीं वरिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस की सहयोग से थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी सुजीत को गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब हो कि वरिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क वर्षो से देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से जालसाजी का कार्य कर रहा है। इसको लेकर आए दिन दूसरे प्रदेशों की पुलिस भी समय समय पर इस मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी करते रहती है फ़िलहाल दिल्ली पुलिस साईबर ठग को अपने साथ दिल्ली ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *