ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर: 30 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

नशा तस्करी के मामले में जमानत पर चल रहे एक युवक को हमीदा चौकी की पुलिस ने मंगलवार को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक गढ़ी रोड पर आत्मापुरी मोड पर नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। जिसकी पहचान आत्मा पुरी कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ प्याला के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया और उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। आते ही फिर से उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *