ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घरों में लार्वा पाए जाने पर 126 को नोटिस

 सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य की देख-रेख में जिला में जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। उप सिविल सर्जन डा. मनीष यादव ने मंगलवार को बताया कि बरसात के सीजन को देखते हुए जिले में 152 टीम घर-घर जा कर रैपिड फीवर सर्वे कर रही हैं। साथ ही एंटी मलेरिया और सोर्स रिडक्शन एक्टिविटीज की जा रही है।

इस कार्यक्रम के तहत अभी तक जिले में 10लाख 82हजार 758 घरों को बीट अनुसार चेक किया जा चुका है। इनमें से 126 घरों में लार्वा पाए जाने पर उनको नोटिस दिया गया है। जिले में अभी तक 57हजार 514 बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिका बनाई गई है जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। लोगों को घर-घर जाकर पैंपलेट द्वारा लिखित सामग्री दे कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल अभी तक कोई भी मलेरिया या डेंगू का केस नहीं आया है जबकि पिछली साल 44 डेंगू और 3 मलेरिया के पॉजिटिव केस आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *