ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरिपाल थाने की पुलिस ने बरामद किया तीस लाख रुपए कीमत का सरकारी पाइप

 हुगली जिला पुलिस (ग्रामीण) के अंतर्गत हरिपाल थाने की पुलिस ने गत पांच जून की रात को हरिपाल थाने के इलाहीपुर पंचायत के पास चोरी करते सात बदमाशों को आग्नेयास्त्र और एक बड़े ट्रक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो पता चला कि वे पहले भी पश्चिम बंगाल के हरिपाल थाना समेत हुगली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सरकारी लोहे के पाइप चोरी कर लिलुआ की एक फैक्ट्री में बेच चुके हैं। मंगलवार को हरपाल थाने की ओर से बताया गया कि हरिपाल थाना के एसआई शुबो घोष ने अपनी टीम के साथ लिलुआ स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की और फैक्ट्री से चोरी की गई सभी पाइपें बरामद कर लीं। इसके अलावा हरिपाल थाने से सूचना मिलने के बाद कई अन्य पुलिस थानों ने भी अपने क्षेत्र की फैक्ट्री से चोरी हुए सरकारी लोहे के पाइप बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी सफलता मान कर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *