ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथी के हमले में वृद्ध की मौत

जंगल में गाय लाने के दौरान हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक का नाम बाना उरांव (70) है। वह मंगलबाड़ी बस्ती इलाके की रहने वाली थी। मेटेली थाने की पुलिस ने गुरुवार को जंगल से वृद्ध का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार को वृद्ध गाय लाने के लिए पांझोरा जंगल में गई थी। उसके बाद रात को घर नहीं लौटी। आज वनकर्मियों को चालसा रेंज के पांझोरा बिट के नॉर्थ इंडोंग कंपार्टमेंट में वृद्ध का शव पड़ा मिला। जिसके बाद इसकी सूचना मेटेली थाने को दी गई। सूचना पर पुलिस और वनकर्मियों मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया।

चालसा रेंजर प्रकाश थापा ने कहा कि बुजुर्ग की मौत हाथी के हमले से हुई है। इलाके को निवेदन करेंगे कि अनावश्यक रूप से जंगल में प्रवेश न करें। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि बुजुर्ग की मौत जंगल के अंदर हुई है, इसलिए उनके परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *