ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेत में पानी लगाने गए किसान की घर में मौत

खेत से पानी लगाकर आ रहे किसान को ठंड लगी जिसके बाद किसान डीज़ल केन के ज़रिये आग जलाकर हाथ सेंकने लगा। इस बीच किसान की शाल में आग लग गईं जिससे किसान झुलस गया। किसान को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा। जहां किसान की इलाज के दौरान मौत हो गईं।

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के बसरा निवासी नंद किशोर पुत्र किशन लाल का (40) खेती का काम करते थे। शव गृह पर मौजूद नंद किशोर के भाई शिव नंदन ने बताया कि बीते बुधवार कों नंद किशोर खेत में पानी लगाने गया था। खेत से पानी लगाने के बाद स्थानीय लोगों के मुताबिक नंद किशोर एक केन भी साथ लाया इस बीच वह घर में आग जलाकर अपने हाथ सेंक रहा था। इस दौरान वहां रखी डीजल से भरी केन गिर गई। जिससे नंदकिशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद नंद किशोर कों जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान नंद किशोर की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *