ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कानपुर, 05 जुलाई। निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत मछुआरों को लाभ देने के लिए योगी सरकार ने मत्स्य विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। पोर्टल 21 जुलाई तक खुला रहेगा। इस दौरान लाभ लेने के लिए आवेदन करें। यह जानकारी शुक्रवार को मत्स्य विभाग जनपद कार्यालय कानपुर के प्रभारी अधिकारी निखिल कुमार त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने बताया कि मछुआरा समाज को मजबूत करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार इस योजना को शुरू किया है। इस सत्र के लिए मत्स्य विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। मछुआरा समाज के ऐसे लोग जो लाभ लेना चाहते है, विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अन्तिम तिथि विभाग ने 21 जुलाई निर्धारित किया है। योजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख और अन्य विवरण पोर्टल पर ही देखे जा सकते हैं। विभाग द्वारा निर्धारित नियम के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थी को ही निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *