ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा निषाद समाज : मत्स्य मंत्री

मीरजापुर, 18 जून  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय कुमार निषाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से निषाद समाज के विकास व उत्थान के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विंध्याचल स्थित अष्टभुजा डाक बंगले पर सोमवार की शाम प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार राज्य में निषाद समाज के विकास एवं उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हुए निषाद समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में मछुआ समाज के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मछुआ कल्याण कोष की भी स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत मछुआ समाज को चिकित्सा, शिक्षा, मछुआ आवास जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया गया है, जिससे मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *