ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब में आतंकी निज्जर के घर एनआईए ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस चपकाया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब के जालंधर में स्थित आवास पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। यह घर जालंधर जिला के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में स्थित है। एनआईए की टीम ने शनिवार को यह नोटिस चिपकाया है।

मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत से जारी हुए नोटिस में कहा गया है कि एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल एनआईए कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकता है।

भारत द्वारा कनाडा को सौंपे डोजियर के मुताबिक निज्जर 1996 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भागा था। इसके बाद निज्जर ने एक महिला से शादी की, जिसने उसकी इमिग्रेशन को लेकर मदद की। निज्जर 25 मई 2007 को कनाडाई नागरिक बन गया।

निज्जर 2012 में एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। यहां उसने हथियारों और धमाके की ट्रेनिंग ली। इसके बाद फिर कनाडा आ गया और आतंकी मनसूबे पूरे करने लिए अपने साथियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *