ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है।

फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। ईडी ने बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *