ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत, जांच शुरु

राजगढ़,10 जुलाई। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम में बुधवार सुबह उपचाररत 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम बिजलीपुरा थाना चाचैड़ा निवासी 25 वर्षीय विधाबाई पत्नी नारायण वाल्मीकि ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे निजी नर्सिंग होम ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *