• October 20, 2025

मतदान के बाद बोले राजनाथ ‘अबकी बार चार सौ पार’

 मतदान के बाद बोले राजनाथ ‘अबकी बार चार सौ पार’

लखनऊ में गोमती नगर स्थित स्कॉलर होम स्कूल मतदान केन्द्र पर रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अबकी बार एनडीए चार सौ पार अर्थात चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है।

भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का चार चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। पांचवे चरण में भी एनडीए अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बाकि बचे चरणों में भी हमारे प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अब देश में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

मतदान के लिए अपने आवास से निकलते हुए राजनाथ सिंह ने अपने समर्थकों को मतदान करने की अपील की। लखनऊ के मतदाताओं से राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए शत प्रतिशत मतदान कीजिए। कोई मतदाता मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी मौजूद रहें।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *