ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाडीनार पोर्ट पहुंचा LPG से भरा ‘जग वसंत’, देश की गैस सप्लाई को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा “जग वसंत” नाम का जहाज सुरक्षित रूप से वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 16 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है, जो घरेलू गैस सप्लाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फिलहाल यह जहाज पोर्ट से लगभग 10 नॉटिकल मील की दूरी पर एंकरिंग पर खड़ा है। जहाज के पहुंचने के बाद पोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशन को और अधिक सख्त और सक्रिय कर दिया गया है। बड़े जहाज “जग वसंत” से LPG को “रोज़” नाम के छोटे टग में ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके बाद सप्लाई प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि हॉर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में इस समय तनाव और जोखिम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में LPG से भरे जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना बड़ी उपलब्धि और राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह के और जहाज भारत पहुंच सकते हैं, जिससे देशभर में गैस सप्लाई को मजबूती मिलेगी।

वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का आज 28वां दिन है। हालिया घटनाक्रम में ईरान पर हमलों के बाद उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके चलते क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

इसी बीच, ईरान ने कुछ समय के लिए हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में उसने अपने पांच “मित्र देशों” — भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक — को इस मार्ग के उपयोग की अनुमति दे दी।

इस फैसले के बाद भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति के रास्ते फिर से सुचारू होने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे घरेलू स्तर पर LPG की उपलब्धता में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *