ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतदान वाले जिलों के कई बूथ केन्द्रों पर चुनाव का बहिष्कार

लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें चरण में आज उप्र की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट पड़ रहे हैं। इस बीच मतदान वालें जिलों में कई जगहों पर चुनाव बहिष्कार भी हुआ है। हालांकि प्रशासन ने मतदान के लिए लोगों को मना लिया है।

मलिहाबाद के ग्राम लोधोसी में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां के लोगों का कहना है कि काफी समय से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। इसी वजह से इस बार के चुनाव में वे लोग मतदान नहीं करेंगे। इसकी खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान के लिए मनवा लिया।

जालौन में कालपी अटरिया और नसीरपुर में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण नाराज है। एसटीएम और सीओ मतदाताओं को वोट के लिए मना रहे हैं।

रायबरेली में मिल एरिया के मैनूपुर में विकास कार्य न होने से नाराज लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। वहीं, ललितपुर में मतदान का बहिष्कार हुआ है। ग्रामीण पुल बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे है। मोठ के ग्राम बरथरी में मतदान का बहिष्कार हुआ है। गांव में विकास नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। कौशांबी में सिराथू के 315 बूथ संख्या पर मतदान का बहिष्कार किया गया। लोग गांव में आने के लिए सड़क पुल की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *