ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अजीत ने शरद गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए याचिका की दाखिल

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों में टकराव बढ़ गया है। राकांपा के अजीत पवार गुट ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष एक याचिका दाखिल कर शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में राहुल नार्वेकर ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

जानकारी के अनुसार राकांपा से अलग होकर अजित पवार राज्य सरकार में शामिल हो गए हैं। इसके बाद शरद पवार गुट की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका दायर कर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले अजीत पवार गुट के विधायकों को तत्काल निलंबित करने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष के पास शरद पवार गुट की याचिका अभी भी लंबित है। इसी दौरान अजित पवार गुट ने भी विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका दाखिल कर राकांपा पर अधिकार जताता है। याचिका में कहा गया है कि असली राकांपा उनकी है।

ऐसे में इन दोनों याचिकाओं पर अध्यक्ष राहुल नार्वेकर क्या निर्णय लेते है, इस पर राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हैं। हालांकि राकांपा के दोनों गुटों के बीच असली राकांपा किसकी और चुनाव चिन्ह की लड़ाई भी चुनाव आयोग तक पहुंच गई है। चुनाव आयोग इस मुद्दे पर 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *