ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बंधे 2427 जोड़े

उप्र मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार के मैदान में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें 2427 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक पंडाल के नीचे विवाह और निकाह विधि विधान से मंत्रोच्चार और कुरान पाक की आयतों को पढ़कर जोड़ों को एक दूजे के संग परिणय सूत्र बंधन में बांधा गया। नवविवाहित दंपति के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह व नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऐसे आयोजन का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने कार्यकाल में करा रही है। विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि विवाह बंधन में बंधने के बाद जीवन में सभी सुख-दुख साथ निभाने को गृहस्थ जीवन में कदम रखने वाले जोड़े सुखमय जीवन व्यतीत करें।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की प्रार्थना कर सभी को बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव नव दंपति आने वाले समय जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए यही शुभकामनाएं हैं।

डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि विवाहित जोड़ों को शादी के बाद सुखमय गृहस्थ जीवन के लिए सरकार की ओर से ₹35,000/- रुपये वधुओं के खाते में आनलाइन माध्यम से भेजा गया।

आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, एडीएम नगर ज्योति सिंह, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, पीडी सतीश प्रसाद मिश्रा, सुनील कुमार धनवंता आदि ने सामूहिक विवाह में वर और वधु को आशीर्वाद दिया। उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *