ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

MP: इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत ढहने से आठ लोगों की मौत

इंदौर: रामनवमी के मौके पर आज इंदौर के महादेव मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर स्थिति श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि दर्जनों लोगों को रेस्क्यू कर बहार निकला जा चुका है। बताया जा रहा है कि छत गिरने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए।

jagran

दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु बावड़ी में गिरे…

बताया जा रहा है कि रामनवमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आये थे। इसी दौरान बावड़ी की छत अचानक गिर गई जिससे यह हादसा हुआ और दो दर्जन के करीब लोग बावड़ी में जा गिरे। फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। निगम अफसरों के मुताबिक, बावड़ी 40 फीट गहरी है, उस पर लोहे की जाली थी। इसकी चौड़ाई एक कमरे के बराबर है। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर इसका निर्माण किया गया था। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगों के होने से जाली टूट गई और हादसा हो गया।

आपको बता दें कि घटनास्थल की स्थिति काफी खराब है। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बावड़ी में से महिला और बच्ची समेत 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।

पीएम मोदी ने जाहिर की चिंता

बावड़ी हादसे को लेकर पीएम मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, “इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। सीएम @ चौहान शिवराज जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।”

 

META उठा सकता है बड़ा कदम, इन चीजों पर लग सकती है रोक

‘दही’ पर शुरू हुई सियासत, राजनीतिक दलों ने किया घमासान…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *