ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

META उठा सकता है बड़ा कदम, इन चीजों पर लग सकती है रोक

टेक डेस्क: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म मेटा की दिक्कतें दिन पे दिन थमने का नाम नहीं ले रही है। कनाडा में मेटा से न्यूज़ कंटेंट हटाने के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम यूरोप में राजनैतिक विज्ञापन हटाने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि यूरोप संघ ने एक नया नियम पास किया है जिसको मानना मेटा के लिए जरूरी है। यदि मेटा उन नियमों को नहीं मानता है तो यूरोप में उसके राजनितिक विज्ञापनों पर रोक लग सकती है।

फाइनेंसियल टाइम्स ने जानकारी देते हुए बताया कि मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के अधिकारी इस विषय पर चर्चा कर रहे है। कहा जा रहा है नए नियम लागू होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम यूरोपीय संघ के आगामी नियमों का पालन करने में असमर्थ होंगे तो मेटा के लिए राजनितिक ऑनलाइन कैंपेन को यूरोप में चलाना मुश्किल होगा।

jagran

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में यूरोपीय संघ के सांसदों ने गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के उद्देश्य से टारगेट राजनीतिक विज्ञापनों पर सख्त नियमों पर सहमति जताई थी।जिसके बाद यह फैसला लिया जा रहा है।

पहले भी मेटा को मिल चुकी है चेतावनी

मेटा के अधिकारी चिंतित हैं कि यूरोपीय संघ की योजनाओं के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की परिभाषा अत्यधिक व्यापक होगी और साइटों पर राजनीतिक कैंपेन को मना करना आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं पिछले साल दिसंबर में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को चेतावनी भी दी थी कि यह ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन के लिए बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ के अविश्वास कानूनों का उल्लंघन कर रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘दही’ पर शुरू हुई सियासत, राजनीतिक दलों ने किया घमासान…

Bye- Election: आजम का अंतिम किला ढहाने की तैयारी में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

भारत ने दिखाई पाक को औकात, Asia Cup 2023 की मेजबानी छीनी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *