ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘दही’ पर शुरू हुई सियासत, राजनीतिक दलों ने किया घमासान…

# तमिलनाडु सीएम ने दही के पैकेटों पर ‘दही’ लिखकर हिंदी को कथित तौर पर थोपे जाने का लगाया आरोप 

नई दिल्ली: तमिलनाडु में मौजूदा समय में ‘दही’ पर सियासत जोरों पर है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने घमासान हो रहा है।

सीएम एमके स्टालिन ने इसपर तीखा बयान भी दिया है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानि FSSAI के एक आदेश पर शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FSSAI ने अपने आदेश में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन यानि केएमएफ को पैकेट पर दही को प्रमुखता से ‘दही’ मुद्रित करने का निर्देश दिया है। इस पर तमिलनाडु सीएम एम. के. स्टालिन ने दही के पैकेटों पर ‘दही’ लिखकर हिंदी को कथित तौर पर थोपे जाने का आरोप लगाया।

 

स्टालिन ने कहा कि, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को देश के दक्षिणी हिस्सों से ‘निर्वासित’ किया जाएगा। स्टालिन ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानि एफएसएसएआई को लेकर प्रकाशित एक खबर साझा की जिसमें जिसमें कर्नाटक मिल्क फेडरेशन को पैकेट पर दही को प्रमुखता से ‘दही’ मुद्रित करने का निर्देश दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो FSSAI ने केएमएफ को दही के लिए कन्नड़ भाषा में प्रयोग होने वाला शब्द ‘मोसरू’ को कोष्ठक में उपयोग करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: Bye- Election: आजम का अंतिम किला ढहाने की तैयारी में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

अयोध्या: रामलला के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *