ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईएचएम और पलाश-जेएसएलपीएस के साथ एमओयू

 राज्य में खाद्य सेवा में सखी मंडलों की ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईएचएम रांची, पलाश और जेएसएलपीसी के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। एमओयू पर हस्ताक्षर आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार और राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अवध नारायण प्रसाद ने किया।

एमओयू के तहत आईएचएम रांची ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सेवा उपलब्ध कराएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय कलस्टर विकास परियोजना के तहत पलाश आजीविका दीदी कैफे खाद्य खुदरा श्रृंखला और खानपान सेवाओं के क्रियान्वयन लिए यह एमओयू किया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए अनुमोदित क्षेत्रीय क्लस्टर विकास परियोजना के तहत पलाश आजीविका दीदी कैफे खाद्य खुदरा श्रृंखला और खानपान सेवाओं के कार्यान्वयन के लिए पलाश-झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), ग्रामीण विकास विभाग, जीओजे द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन (आईएचएम) के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के अंतर्गत (आईएचएम)-रांची के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जो खाद्य सेवा में सखी मंडलों की ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सेवा एजेंसी (टीएसए) के रूप में देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *