ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला परिषद की बैठक में भाग नहीं लेनेवाले अधिकारियों से जवाब-तलब

पूर्वी चंपारण,29 जून जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में हुई सामान्य बैठक अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से जबाब-तलब करने का निर्देश अध्यक्ष ने दिया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करें।

अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद् को आर्थिक रूप से सुदृढ़ के निमित सैरातो की निलामी हेतु अखबारो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से काफी प्रचार प्रसार कराया गया, नतीजतन एक करोड़ व चौदह लाख अड़सठ हजार छः सौ पचास रुपए की प्राप्ति हुई, जबकि जिला परिषदीय बकायादारों पर सख्ती कर एक करोड़ एक्कीस लाख पचीस हजार दो सौ उन्तालीस रुपए की वसूली की गई। अब भी आवंटित दुकानदारों के पास किराया बाकी है,उन्हे शीघ्र जमा कराने तथा जिनका एकरारनामा नहीं हुआ है ।उन्हे शीध्र एकरारनामा के लिए हिदायत दिया गया।

उन्होने कहा कि जो लोग एकरारनामा नही करते है, तो वैसे लोगो का आवंटन रद्द करने के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया। उन्होने चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि जिले के विद्यालयो में बेंच डेस्क के आपूर्ति एवं विद्यालयो की मरम्मति, शौचालय, एवं चापाकल में हुई घोर अनियमितता तथा समग्र विद्यालय अनुदान में ली गई योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिसके लिए टीम बनाकर जांच कराई जायेगी। इसके लिए उन्होने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया।

सदर अस्पताल की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, मनरेगा में हो रहे गड़बड़ी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। लिहाजा मामले में जिलाधिकारी एवं विभाग को सूचित करने का निर्णय लिया गया। जबकि पटवन के लिए संबंधित विभाग को नहरो के आरंभ से अंत तक पानी पहुंचाने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *