ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी ने बदली देश की तस्वीर, अब समान नागरिक संहिता से दूर होगा भेदभाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब मिशन 2024 को लेकर महाजनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं को साधने में जुटी है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मीरजापुर के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता मनोज जायसवाल कार्यकताओं के साथ शुक्रवार को बसही वार्ड पहुंचे। बूथ नंबर 216 पर हर घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बुकलेट भी बांटा। मोदी सरकार के नौ वर्ष के विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पार्टी के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी करवाया।

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब-निर्धन लोगों के लिए पांच लाख तक के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना, नि:शुल्क उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित बहुत सी योजनाएं लाई है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व विकास के विजन पर लोकसभा चुनाव 2024 में देश की जनता एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा को जिताएगी और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। धारा 370 के बाद अब जम्मू कश्मीर की तस्वीर बदल चुकी है। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभूतपूर्व निर्णय से पूरे देश की तस्वीर बदली है और विकास की धारा बही है। सभी वर्ग, धर्म के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। अगर समान नागरिक संहिता लागू होता है तो देश में धर्म के आधार पर किसी भी वर्ग विशेष के साथ होने वाली भेदभाव खत्म होगी ही, सामंजस्य भी स्थापित होगी। इस दौरान शक्ति केन्द्र संयोजक राकेश मौर्या, वार्ड अध्यक्ष विजय निषाद, बूथ अध्यक्ष भगवान दास समेत अनेकों कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *