ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विमान के शौचालय में सिगरेट पीने वाले यात्री के विरुद्ध मामला दर्ज

सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने बहरीन से मुंबई आ रहे इंडिगो विमान के शौचालय में सिगरेट पीने वाले यात्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर बुधवार तड़के आ रही इंडिगो की उड़ान 6ई-1202 के केबिन क्रू सदस्यों को पता चला कि विमान यात्री कर्नाटक के कोलार के रहने वाले अबू ताहिर कोलाक्कड़ मोहिदु ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्री ने भी विमान के शौचालय मेें धूम्रपान करने की बात स्वीकार की और उसके पास से 17 सिगरेट का एक पैकेट और एक लाइटर बरामद किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और विमान नियम, 1937 की धारा 25 (विमान में धूम्रपान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *