ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता दिख रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के पहले अमेरिकी बाजार में दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स 350 अंक से ज्यादा फिसल गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत टूट कर 4,117.37 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर नैस्डैक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,643.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,450.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,291.28 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स में 1.38 प्रतिशत टूट कर 6,795.38 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,687.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,019.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत टूट कर 1,387.07 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स अभी तक 389.22 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,602.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 17,349.36 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत कमजोर होकर 6,737.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,066.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत मजबूत होकर 16,155.17 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,312.87 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 3,022.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *