ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाने और प्रदेश को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से राजस्थान एनवायरनमेंट एंड एनर्जी कंजर्वेशन सेंटर (आरईईसीसी) की ओर से वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय उत्सव की सोमवार सुबह शुरुआत हुई।

आरईईसीसी, इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ लाइफ साइंसेज (आईएसएलएस) और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। होटल आमेर क्लार्क से 150 से अधिक प्रतिभागी साइकिल से रवाना हुए। उन्होंने गिरधर मार्ग, अपैक्स सर्किल से जवाहर सर्किल फिर होटल तक का सफर तय किया। प्रतिभागियों ने गो ग्रीन का नारा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाई।

आरईईसीसी के डायरेक्टर वैभव भारद्वाज ने बताया कि प्लांटेशन व एनवायरनमेंट कंजर्वेशन के लिए संस्था कार्यरत है। इस कार्य में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर जयपुर से हमने देशभर को स्वस्थ रहने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। आयोजन के तहत 4 जून को आमेर क्लार्क में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे समिट के छठे संस्करण का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को राजस्थान पर्यावरण गौरव समेत अन्य सम्मान से नवाजा जाएगा। समिट में विशेषज्ञ क्लाइमेट चेंज, बढ़ते तापमान, जल व एनर्जी कंजर्वेशन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 5 जून को सुबह 8 बजे रवीन्द्र मंच में 500 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *