ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राण प्रतिष्ठा के दिन 14 जोन और 34 सेक्टरों में बंटेगा मेरठ

अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को मेरठ में भी सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए मेरठ जनपद को 14 जोन और 34 सेक्टरों में बांटा है। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है।

अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ हो चुका है। 22 जनवरी को मुख्य समारोह के दिन मेरठ में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। 22 जनवरी को मेरठ जनपद में मंदिरों और सार्वजनि स्थानों पर भंडारा, प्रसाद वितरण से लेकर सुंदर कांड, मूर्तियों का पूजन आदि आयोजन किए जाएंगे। सभी धार्मिक स्थलों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन कराना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस ने इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर ली है।

मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने जोन के सभी सात जिलों में अलर्ट जारी किया है और पुलिस को एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एसएसपी कार्यालयों में आईटी सेल गठित की गई है। ये आईटी सेल इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखेगा। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यूट्यूबर या कोई भी व्यक्ति धार्मिक टिप्पणी करेगा तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

34 सेक्टर 14 जोन में बंटा मेरठ जनपद

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ जनपद को 14 जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। विशेष परिस्थिति को छोड़कर पुलिसकर्मियों के अवकाश बंद कर दिए गए हैं। आईटी सेल को इंटरनेट मीडिया पर निगरानी के लिए लगाया है। आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और मैसेज अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज कर सीधे कार्रवाई होगी। थानों में व्हाटसएप ग्रुप भी बनाए गए हैं।

छह कंपनी पीएसी और आरएएफ तेनात

मेरठ संवेदनशील जिला होने के कारण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस तैनात करने का आदेश जारी हुआ है। 20 से 26 जनवरी तक मेरठ जोन में अलर्ट घोषित किया गया है। 22 जनवरी को आरएएफ से लेकर पीएसी की छह कंपनी दी गई हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात होगी। जोन के सभी सात जनपदों में सेक्टर और जोन व्यवस्था भी लागू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *