ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल में वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में कचरे में लगी आग से पांच वाटर बोट जली, लाखों का नुकसान

राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां कचरे के ढेर से आग से उठी लपटों की चपेट में आकर पांच वाटर ड्रैगन बोट जलकर खाक हो गई। आगजनी की इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी अनुसार जहांगीराबाद स्थित वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी राज्य सरकार के खेल विभाग की है। यहां शनिवार सुबह 10 बजे तक 40 से अधिक खिलाड़ी स्पोर्ट्स एक्टिविटी करके गए थे। इसके बाद जिस जगह पर बोट रखी थीं वहां कचरे के ढेर में आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पहले लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एकेडमी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आगजनी में पांच ड्रैगन बोट जल गईं। एक बोट की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये तक है। खेल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *