ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला कांग्रेस ने 13 जिला उपाध्यक्ष और 27 जिला महामंत्री बनाए

जिला महिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्ष आशा रावत ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की संस्तुति पर जारी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में पूरी तत्परता के साथ कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी जुटेंगे। जनपद में पूरे संतुलन के साथ जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।

शनिवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर कर दिया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष सुमना रमोला, बीना सजवाण, ममता पंवार, ममता उनियाल, लक्ष्मी रावत, गीता नेगी, शिबी भंडारी, लक्ष्मी देवी, हंसा रमोला, पूनम, अनीता नेगी, मीना देवी टम्टा व मीना शाह। जिला महामंत्री गीता सजवाण, मीना पुंडीर, रीता रावत, वृहस्पति भट्ट, नीमा नेगी, विजय लक्ष्मी, अनीता रावत, सुषमा दुमोगा, प्रकाशी राना, सीमा खरोला, ममता खरोला, गुड्डी धनाई, कमला पंवार, मीरा देवी, कविता भट्ट, मोहनी राणा, संगीता ममगाई, राजेश्वरी रमोला, रजनी शाह, रीना सेमवाल, गीता शर्मा, सीमा पंवार, गीता चौहान, ममता बंगवाल, पवना शाह, यशोदा विश्वकर्मा व लक्ष्मी बुटोला।

मंत्री सपना पंवार, नेहा चौहान, मनीषा राणा, स्वेता राणा, अंजू पंवार, ममता रावत, कुसुम रावत, मुनी सेमवाल, विनीता चौहान, विरोजनी, कमला रावत, प्रीती भट्ट, आशा तोपवाल, सुनीता वाल्मीकी, अनीता शाह, बबीता थपलियाल, प्रर्मिला बर्मा, गीता नौटियाल, नीलम नेगी व मीनाक्षी। ब्लाक अध्यक्ष प्रतापनगर सुशीला भट्ट, रजाखेत प्यारी, बालगंगा कैलाशी देवी, भिलंगना अनीता शर्मा, चंबा रजनी भट्ट, रामगढ़ विशला देवी, थत्यूड़ रेशमा देवी, नैनबाग सरोजनी देवी व स्वैप मनीषा राणा। नई टिहरी शहर अध्यक्ष अनीता रावत, चंबा शहर अध्यक्ष प्रभा तिवारी व लम्बगांव शहर अध्यक्ष अंजली रावत को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *