ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने मंत्री मुश्रीफ की कार में की तोडफ़ोड़, मंत्रालय में ताला लगाने का प्रयास

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलनकारियों ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय के पास विधान भवन के सामने खड़ी मंत्री हसन मुश्रीफ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आंदोलनकारियों ने मंत्रालय में भी ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनका प्रयास विफल कर दिया।

मराठा आरक्षण और जालना में मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल के भूख हड़ताल के समर्थन में आज चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा है। मराठा आंदोलनकारियों ने बुधवार सुबह मंत्रालय के पास विधायक निवास के सामने खड़ी मंत्री हसन मुश्रीफ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां तैनात पुलिस ने दो आंदोलनकारियों को पकड़ लिया, लेकिन मंत्री मुश्रीफ ने मरीन पुलिस को दोनों आंदोलनकारियों पर कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। मराठा आंदोलनकारियों ने मंत्रालय के गेट पर पहुंचकर मंत्रालय में ताला लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनका प्रयास विफल कर दिया। इन दोनों घटनाओं के बाद मंत्रालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *