ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्री राम भक्त हनुमान की भक्ति से तर जाता है मनुष्य का जीवन

चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। रामनवमी के 6 दिन बाद श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। आज के दिन पूरी श्रद्धा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम , माता जानकी और राम भक्त हनुमान की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मान्यता है कि आज ही के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा है।

राम भक्त हनुमान जी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की है और विश्व कल्याण की मनोकामना की है। जनपद मुख्यालय निवासी पंडित विष्णु रात चतुर्वेदी( विदेह जी) बताते हैं कि हनुमान जी महाराज का नाम लेने मात्र से आपके जीवन में कभी भय व्याप्त नहीं हो सकता है। कठिन कठिन कार्य उनकी स्मरण मात्र से आसानी से हो जाता है। हनुमान जी को केला, बेसन के लड्डू ,चना आदि भोग के रूप में बेहद पसंद है। इनकी पूजा करने से भक्तों का मंगल ही मंगल होता है।

जनपद में ज्यादातर हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला और भक्तों के द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया । जहां सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया है। आज के दिन हनुमान जयंती के मौके पर चित्रा नक्षत्र और मंगलवार दोनों एक साथ पढ़ रहे हैं ठीक वैसे ही स्थिति बन रही है जैसे कि सीधा वक्त हनुमान जी के प्राकट्य के समय बनी थी। हनुमान जी की जन्मोत्सव पर पूजा पाठ जाप अनुष्ठान दान करने से कई गुना फल भक्तों को प्राप्त होता है । हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा बरसती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *