ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विभिन्न मांगों को लेकर वाटर वर्क्स कै दैनिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भागलपुर, 26 जुलाई । विभिन्न मांगों को लेकर वाटर वर्क्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को यूनियन के बैनर तले नगर निगम परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में दैनिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ़ विरोध जाहिर किया।

मानदेय पुरी नहीं मिलने के कारण तमाम कर्मचारी काफी आक्रोशित थे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग वाटर वर्क्स में पिछले 15 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। लेकिन उचित मानदेय नहीं मिलने पाने के कारण वे लोग काफी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर सातवें वेतन की मंजूरी दी गई थी। लेकिन फर्जी तरीके से उसे निरस्त करने के लिए साजिश की जा रही है। पैसे की कमी के कारण इस महंगाई में परिवार चलाना काफी चुनौती पूर्ण विषय है।

प्रदर्शन कर रहे तमाम दैनिक कर्मचारियों ने मांग किया है कि उन्हें स्थाई किया जाए। साथ ही साथ सातवां वेतन जल्द से जल्द लागू की जाए। अगर यह मांगे पूरी नहीं हुई तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *