October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

(मन की बात) हज यात्रा नीति में बदलाव की हर ओर हो रही प्रशंसा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में कहा कि हज यात्रा नीति में पिछले सालों में किए गए बदलाव की सब जगह सराहना हो रही है। खासकर मुस्लिम महिलाएं उन्हें चिठ्ठ लिखकर आशीर्वाद दे रही हैं। नीति में बदलाव के चलते अब महिलाएं भी बिना पुरुष सहयोगी के हज यात्रा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें ……https://ataltv.com/?p=18528&preview=true….(मन की बात) हज यात्रा नीति में बदलाव की हर ओर हो रही प्रशंसा: प्रधानमंत्री…..

 

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में इसके लिए सऊदी सरकार का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम की हज यात्रा की इजाजत नहीं थी। यह एक बड़ा बदलाव है। मुस्लिम महिलाएं उन्हें चिट्ठी लिखकर अपनी हालिया हज यात्रा की जानकारी दे रही हैं। इसमें वे महिलाएं भी हैं जिन्होंने हज यात्रा बिना किसी पुरुष सहयोगी या मेहरम के पूरी की है। इनकी संख्या 4000 से ज्यादा है। इस संबंध में सऊदी सरकार का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। ऐसी महिलाओं के लिए उन्होंने खास तौर पर एक महिला समन्वयक की नियुक्ति की थी। उन्होंने कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज पर जाने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.