ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ममता ने कहा – मेरी गाड़ी देखकर चोर-चोर कहते हैं, जीभ खींच सकती हूं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने खिलाफ चोर-चोर की नारेबाजी करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों की जीभ खींच सकती हूं लेकिन ऐसा नहीं करूंगी। जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जब वे मेरी कार देखते हैं तो चोर-चोर कहते हैं। किसी के बाप के पैसे से मैंने एक कप चाय भी नहीं पी है। मैं चाहती तो लाखों रुपये वेतन और पेंशन पा सकती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक रुपये नहीं लेती हूं क्योंकि मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मुझे लोगों की जरूरत है। जनता मेरे लिए सब कुछ है। उनकी मुझे चोर कहने की हिम्मत कैसे हुई! मैं उनकी जीभ खींच सकती थी लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। इसके अलावा, मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं, अमित शाह नहीं हूं। वे मुझे चुन-चुन कर जेल भेजने की बात करते हैं। उल्टा लटका कर ठीक करने की बात करते हैं। मैं ऐसा नहीं कहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *