ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

 महाराष्ट्र के रायगढ़ और वर्धा जिले में सोमवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इन दोनों हादसों की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

रायगढ़ जिले के महाड तहसील के कलिजकोंड इलाके में सोमवार को देर रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क पार कर रहे चार राहगीरों को कुचल दिया। इस हादसे में रवींद्र ढेबे और सचिन ढेबे की मौके पर ही मौत हो गई और संतोष ढेबे और नीलेश ढेबे घायल हो गए । दोनों घायलों को तत्काल महाड ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। महाड पुलिस ने इस मामले में आराेपित पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

दूसरी दुर्घटना वर्धा जिले के हिंगनघाट नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हुई। एक तेज रफ्तार फॉच्यूनर फॉच्र्यूनर कार ने एक यात्री रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा दो से तीन बार पलट कर दूर गिरा। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिक्शा चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस फरार कार चालक को सरगर्मी से तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *