ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लार्सन एंड टुब्रो ने चंद्रयान-3 के विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति की

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने भारत के तीसरा चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’ के विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति की है। कंपनी ने इसरो को इन पुर्जों की आपूर्ति तय समय से पहले कर दी थी।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए ”मध्य खंड और नोजल बकेट फ्लैंज” जैसे पुर्जों का विनिर्माण पवई स्थित उसके संयंत्र में किया गया। इसके अलावा ‘ग्राउंड और फ्लाइट अम्बिलिकल प्लेट’ जैसे घटक कोयंबटूर स्थित कंपनी के एयरोस्पेस विनिर्माण संयंत्र में तैयार किए गए। इसरो को इन सभी पुर्जों की आपूर्ति तय समय से पहले कर दी गई थी। वह इसरो के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2, गगनयान और मंगलयान मिशन के लिए हार्डवेयर बनाने में भी शामिल रही है।

गौरतलब है कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *