ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिंदू नाम रख कर युवक ने नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया

सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में लव-जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने नाम बदल कर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग का धर्म भी परिवर्तन कराया। पांडेसरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है, जिसमें उसने कबूला कि हिंदू युवतियों से विवाह करने पर रुपये दिए जाते हैं।

सूरत पुलिस के एसीपी एमडी उपाध्याय ने बताया कि पांडेसरा थाना क्षेत्र की हिंदू नाबालिग युवती को आरोपित युवक रिजवान गफ्फार ने अपना फर्जी हिंदू नाम करण रख कर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। किशोरी जिस कारखाना में काम करती थी, आरोपित युवक उसे अपने रिक्शा से छोड़ने जाता था। आरोपित ने किशोरी को अपना नाम करण बताया था। बाद में दोनों में मित्रता हो गई। आरोपित रिजवान ने किशोरी के साथ शादी भी कर ली। इसके बाद आरोपित युवक किशोरी को भगाकर दिल्ली ले गया। वहां वह किशोरी को अपने साथ रखने लगा। विवाह के वक्त किशोरी की उम्र महज 17 साल थी।

एसीपी उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली में युवक ने अपना असली नाम रिजवान बताया। इस दौरान किशोरी गर्भवती थी। बच्चे की सोचकर किशोरी चुपचाप उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। दिल्ली में आरोपित रिजवान ने किशोरी को पूजा-पाठ करने से रोका। किशोरी का जोर-जबर्दस्ती से धर्म बदलवाया। इसके बाद आरोपित रिजवान दिल्ली से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव चला गया। अपने परिवार के बीच रिजवान किशोरी को बुर्का पहना कर घर में रहने को दबाव डालता। किशोरी को पहली संतान बच्ची होने पर उसे प्रताड़ित किया। बाद में उसकी दूसरी संतान बालक हुआ। बालक होने के बाद रिजवान दूसरी लड़की के प्रेम में पड़ गया। जिसका किशोरी ने विरोध किया तो आरोपित रिजवान ने उसे बताया कि उसके धर्म में जितनी हिंदू लड़कियों को वह लाएगा, उसे अधिक रुपये मिलेंगे।

किशोरी किसी तरह आरोपित रिजवान के चंगुल से छूट कर भाग निकली। सूरत में अपने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पांडेसरा थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *