ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एचएसवीपी ने साढ़े 6 एकड़ जमीन पर 400 झुग्गियों को किया जमींदोज

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की साढ़े 6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई 400 झुग्गियों को शुक्रवार को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। सेक्टर-57 में बनाई गई इन झुग्गियों को एचएसवीपी के एक्सईएन अनिल कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ध्वस्त किया गया।

ज्ञानचंद एसडीओ, अनिल कुमार जेई, विकास जेई और विनोद पटवारी की टीम की मौजूदगी में इन झुग्गियों को गिराया गया। इस जमीन पर सेक्टर का पार्क और कुछ प्लॉट अलॉट किए गए हैं। एचएसवीपी द्वारा इस जमीन पर अपना दावा जताने के इतर पवन कुमार नामक व्यक्ति ने कहा है कि उन्होंने इन झुग्गियों को यहां बनवाया था। पिछले 23 साल से ये 400 झुग्गियों बनी हुई हैं। झुग्गियों उनकी पुश्तैनी जमीन में बनी थी। वर्ष 2000 में सरकार ने जमीन को अधिग्रहित किया था, लेकिन उन्होंने इस जमीन का मुआवजा उठाया। इस जमीन पर स्टे भी चल रहा है। इसके बावजूद भी इस जमीन पर एचएसवीपी की तरफ तोडफ़ोड़ की गई है, जो गलत है। यहां पिछले 20 सालों से इन झुग्गियों में रह रहे लोगों ने कहा कि बिना नोटिस के उनको अपने घर निकाल दिया। उनका काफी नुकसान हुआ है। अगर समय रहते उनको पता चलता कि उनकी झुग्गियां टूटने वाली हैं तो वे कहीं और चले जाते। सामान खराब नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *