ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस की तत्परता से खोया बच्चा एक घंटे में मिला मां से

दुर्गा पूजा महानवमी को लेकर उमड़ी अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार खूद द्वारा किए जा रहे पेट्रोलिंग का शानदार परिणाम सामने आया है। काली स्थान तारा अड्डा फुलवड़िया के समीप अपनी मां से बिछड़ गया बच्चा थानाध्यक्ष की तत्परता से सुरक्षित मां के पास पहुंच गया।

इसकी जानकारी मिलते ही फुलवड़िया थानाध्यक्ष ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में रखकर उसके परिजन की खोज उद्घोषणा एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अविलंब शुरू किया गया। फुलवड़िया थानाध्यक्ष की तत्परता से करीब एक घंटे में खोया बच्चा को उसकी मां से मिलने में स्थानीय पुलिस नेतृत्व सफल रही। थानाध्यक्ष के इस कार्यशैली की पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *