ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में हुई डकैती मामले में लूट का सामान बरामद

फरीदाबाद, 3 अगस्त । ग्रीन फील्ड कालोनी में नौकरानी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मकान से नगदी व जेवरातों की डकैती किए जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों से लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस ने गैंग के मुखिया को देसी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 28 जुलाई की रात को ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एक मकान में नेपाली महिला नौकरानी ने अपने अन्य साथियों को घर पर बुलाकर हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी महिला पदमा उर्फ आरती उर्फ करिश्मा, मुख्य आरोपी शंकर भुल व अन्य आरोपी दीपक सिंह, पल्लभ राज और बाल बहादुर सरकी को अपराध शाखा एनआईटी ने गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान लूट की गई ज्वेलरी को बरामद कर लिया गया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने गैंग के मुखिया शंकर भुल को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी शेर बहादुर को बदरपुर बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शेर बहादुर भी नेपाल के कैलाली जिला का रहने वाला है।

आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग देसी कट्टे के साथ 4 सोना के कडे ,एक गले का हार, कानो के टॉप्स दो जोडी ,एक दो लडी वाली सोना की चेन, दो हीरे के पेंडल, एक हीरे ब्रेसलेट, एक सोने का ब्रेसलेट, एक डायमंड की अंगुठी, एक सोने का हाथ का कडा, दो तौले की सोने की चैन, कान के हीरे के टाप्स, कान की सोने की 4 टाप्स, दो जोडी बच्चो के कान के टाप्स छोटे वाले, मंन्दिर की एक थाली दो कटोरी, एक चाँदी का 10 ग्राम सिक्का, एक चाँदी का 50 ग्राम सिक्का व तीन लेडिज छोटी गोल्डन कलर की, दो गोल्डन कलर चमच, एक मोती की माला आर्टिफिशल, आर्टिफिशल दो कड़े, एक ऑर्टिफिशल रिंग लेडिज व 27000 रुपये नगद दिल्ली आनन्द विहार किराए के मकान से बरामद किए है। देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी शेर बहादुर ने बतलाया कि देसी कट्टे को नेपाल से लेकर आया था। सभी आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *