ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए 18 फरवरी से लिए जाएंगे आवेदन फॉर्म

राज्य में संचालित सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा एक, छह और नौ में नामांकन कराने के लिए 18 फरवरी से आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च निर्धारित की गयी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा के उपरांत मेधा क्रम के आधार पर नामांकन के लिए बच्चों का चयन होगा।

जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा लिए जाने वाली परीक्षा के लिए झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किये जाएंगे। कक्षा छह से 12 तक के 48 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा छह, कक्षा नौ से 12 तक के 27 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा नौ में या कक्षा एक से संचालित होने वाले पांच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा एक में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नामांकन लिया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उत्कृष्ट विद्यालय की 25 सीटों पर होगा छात्राओं का नामांकन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह में कुल स्वीकृत 75 सीटों में से 25 राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सीटों पर मेधावी छात्राओं का इन जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन लिया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा चयन परीक्षा के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जाएगी।

सात उत्कृष्ट मॉडल विद्यालयों में जैक लेगा चयन परीक्षा

सात उत्कृष्ट मॉडल विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा चयन परीक्षा ली जायेगी। उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बालवाटिका (5 वर्ष आयु) तथा कक्षा एक (6 वर्ष आयु) में 40-40 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। बालवाटिका और कक्षा एक में ऐसे बच्चों का ही नामांकन लिया जाएगा, जिनके अभिभावक संबंधित जिले में निवास करते हो। विद्यालय से न्यूनतम दो किलोमीटर और अधिकतम सात किलोमीटर तक के पोषक क्षेत्रों में निवास करने वाले अभिभावकों के बच्चों का ही बालवाटिका और कक्षा एक में नामांकन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *