ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जींद में ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, नही हुई शिनाख्त

दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने एक युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार को मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

बुधवार की रात को जींद से उचाना के बीच बरसोला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को मिली। रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और इसे नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। युवक की उम्र 30 साल के करीब है। मृतक की बाएं हाथ की कलाई पर अंगेजी में बिंटू-पी लिखा हुआ है। दाएं हाथ की कलाई पर सुरमा के साथ भगवान शंकर का त्रिशुल छपा हुआ है। मृतक के पास किसी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हो पाया है। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के पांवों में जूते थे। दाएं पांव पर काला धागा बंधा हुआ है तो काला लोअर डाला हुआ है। नीली तथा भगवा रंग की टीशर्ट के अलावा कंबल भी मृतक के पास मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *